Music

BRACKING

Loading...

चुनाव कार्रवाई: प्रत्याशी को माला पहनाई, 5 कर्मचारी सस्पेंड, 8 बर्खास्त | MP NEWS

आगर-मालवा।मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नगर पालिका के 13 कर्मचारियों पर गाज गिरी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर अजय गुप्ता ने 5 कर्मचारियों को पदमुक्त किया है और 8 को निलंबित कर दिया है। इन कर्मचारियों पर देवास संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी की सभा मे मंच पर जा कर स्वागत करने का आरोप था। निलंबित होने वाले 5 कर्मचारी स्थाई है जबकि कार्यमुक्त होने वाले 8 कर्मचारी अस्थाई थे।


आधिकारिक जानकारी के अनुसार नगर पालिका आगर के 13 कर्मचारियों का विगत 10 अप्रैल को राजनैतिक दल के मंच पर राजनैतिक कार्यक्रम में शामिल होना सिद्ध पाया जाने पर उक्त सभी कर्मचारियों में से पांच पर निलंबन एवं 08 को कार्य से बंद करने की कार्यवाही की गई है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जांच में दोष सिद्ध पाये जाने पर नगर पालिका आगर के स्थायी जनसेवक मनोजकुमार, सरवन कुमार, राजकुमार, विनियमितीक कर्मचारी अविनाश एवं धर्मेन्द्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसी तरह दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संदीप, पूजा, शुभम, अभिषेक, राहुल, चंदन, ज्योति व भवानी को कार्य से बंद कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ