Music

BRACKING

Loading...

हरिओम व पंकज भाविप के प्रांतीय संयोजक मनोनीतशिवपुरी।

हरिओम व पंकज भाविप के प्रांतीय संयोजक मनोनीत
शिवपुरी। भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत की वर्ष 2019-21 की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। दो वर्ष की इस प्रांतीय कार्यकारिणी में भारत विकास परिषद की वीर तात्याटोपे शाखा से हरिओम अग्रवाल एवं पंकज जैन को प्रांतीय कार्यकारिणी में शामिल कर उन्हें दायित्व सौंपा गया है।
नगर में अग्रणी अराजनैतिक सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद अपने पांच सूत्रों सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण पर केन्द्रित होकर उल्लेखनीय कार्य कर रही है। यह एम मात्र संस्था अपने प्रकल्पों को सेवा के साथ-साथ संस्कारों पर भी कार्य करने वाली संस्था है। अपने मूल उद्देश्यों पर कार्य करने हेतु भारत विकास परिषद द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन कर एवं संयोजकों की नियुक्ति कर उन्हें दायित्व सौंपा जाता है ताकि परिषद के प्रकल्पों को गति प्रदान की जा सके। इसी तारतम्य में वीर तात्याटोपे शाखा के सदस्य हरिओम अग्रवाल एवं पंकज जैन को प्रांतीय कार्यकारिणी में शामिल कर उन्हें दायित्व सौंपा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ