नगर में पुलिस का निकला फ्लेग मार्च
-
-
शिवपुरी | 15-अप्रैल-2019 लोकसभा निर्वाचन 2019 को मद्देनजर रखते हुए पुलिस बल द्वारा आज नगर के विभिन्न मार्गों से फ्लेग मार्च निकाला गया। फ्लेग मार्च में जिलादण्डाधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर, अतिरिक्त जिलादण्डाधिकारी श्री आर.एस.बालोदिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कवर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शिवपुरी श्री शिव सिंह भदौरिया सहित पुलिस जवान आदि ने भाग लिया।
फ्लेग मार्च अस्पताल चौराहे से शुरू होकर, दुर्गा टाकिज, मटन मार्केट, फिजीकल रोड, विष्णु मंदिर, नीलघर चौराहा, गुरूद्वारा चौराहा, राजेश्वरी, रोड़ एवं एमएम चौराहा तक फ्लेग मार्च किया गया।

0 टिप्पणियाँ