शहर की जिन 80%पाेलिंग पर भाजपा काे नहीं मिले एजेंट, वहीं से पार्टी की बड़ी जीतमतगणना करते कर्मचारी। (फाइल फोटो) शिवपुरी शहर में कांग्रेस के दिग्गज नेता, कांग्रेस को बढ़त नहीं मिल पाई
शिवपुरी शहर में कांग्रेस के दिग्गज नेता, कांग्रेस को बढ़त नहीं मिल पाई
प्रियदर्शनी ने जहां वोट किया, वह पोलिंग भी कांग्रेस हारी
शिवपुरी शहर की पोलिंग क्रमांक 152 (मावि तात्याटोपे कॉलेज के सामने शिवपुरी) पर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने पहली बार अपने पति ज्याेतिरादित्य सिंधिया को वोट किया, लेकिन इस पाेलिंग परभाजपा को सबसे ज्यादा 252 और कांग्रेस को 170 वोट मिले हैं।
कोलारस विस : ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेस को बढ़त, बदरवास व कोलारस शहरी पोलिंगों पर भाजपा आगे
कोलारस विधानसभा मंें मभाजपा 2938 वोट से जीती है। ग्रामीण क्षेत्र की पोलिंग से कांग्रेस को बढ़त मिली है। लेकिन बदरवास और कोलारस दोनों ही शहरी पोलिंग पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ता है। कोलारस की 13 में से 11 पोलिंग भाजपा ने जीत ली हैं। जबकि कांग्रेस दो ही पोलिंग पर बढ़त बना पाई। बदरवास में भी 10 पोलिंग हैं जहां 7 पर भाजपा आगे ही और 3 पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई।
भाजपा जिलाध्यक्ष के गांव से दो में से एक पोलिंग हारे : भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के गृहगांव खरैह की दो पोलिंग में से एक भाजपा हार गई है। दूसरी पोलिंग पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। वहीं पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव के खतौरा गांव की 3 पोलिंग की बात करें तो यहां दो पर कांग्रेस आगे रही और एक पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथसिंह यादव के अलावदी गांव की पोलिंग पर कांग्रेस आगे रही है।
विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की पोलिंग भाजपा जीती: कोलारस विधायक बीरेंद्र रघुवंशी के गृहगांव गिंदौरा से भाजपा को 415 वोट और कांग्रेस को 146 वोट मिले हैं। भाजपा की जीत हुई है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरवीर रघुवंशी के गांव रिजौदा की बात करें तो यहां एक पर कांग्रेस और दूसरी पर भाजपा को बढ़त मिली है।
पिछोर विस : विधायक केपीसिंह के गांव करारखेड़ा से भाजपा को महज 11 वोट ही मिल पाए
विधायक केपी सिंह के गांव करारखेड़ा में पोलिंग क्रमांक 40 पर भाजपा को मात्र 11 और कांग्रेस को 562 वोट मिले हैं। इसी तरह पोलिंग 41 पर भाजपा को 5 और कांग्रेस को 264 वोट मिले हैं। पोलिंग नंबर 42 भी भाजपा को 12 और कांग्रेस के हिस्से में 499 वोट आए हैं।
पिछोर : ग्रामीण में सिंधिया जीते, शहरी में भाजपा को बढ़त
पिछोर विधानसभा की 297 पोलिंग हैं। पिछोर नगर की 13 पोलिंग में से 11 पर भाजपा बढ़त में रही। इसी तरह खनियाधाना की कुल 11 पोलिंग में से 8 पोलिंग पर भाजपा की जीत हुई है। दोनों शहरी पाेलिंग पर कांग्रेस को मात्र पांच पाेलिंग पर ज्यादा वोट मिले हैं। पूरे क्षेत्र में कुल 111 पोलिंग पर भाजपा की बढ़त रही। जबकि 186 पोलिंग पर कांग्रेस ज्यादा वोट से बढ़त मिली है।
0 टिप्पणियाँ