संभागायुक्त महेशचंद्र चैधरी एवं जिला कलेक्टर आरपीएस जादौन द्वारा चिरूला स्थित बहुउद्देश्यीय कृषक सेवा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।
दतिया। शुक्रवार को संभागायुक्त महेशचंद्र चैधरी एवं जिला कलेक्टर आरपीएस जादौन द्वारा चिरूला स्थित बहुउद्देश्यीय कृषक सेवा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कृषि साख सहकारी समिति चिरूला द्वारा केन्द्र पर गेंहूॅ खरीदी की जानकारी भी प्राप्त की। जानकारी में बताया गया कि अभीतक अनाज की कुल मात्रा 8 हजार 871 क्विंटल खरीदा गया है। वारदाने का पर्याप्त भण्ड़ारण है, संबंधित किसानों को समय रहते हुए नियमानुसार भुगतान हेतु एसएमएस किया जा रहा है।
संभागायुक्त श्री चैधरी ने केन्द्र पर मौजूद रोशनलाल साहू एवं महेन्द्र सिंह यादव किसान से भी चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि हमें इस केन्द्र से किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। हमारा गेंहूॅ समय पर तौलकर रख लिया गया है भुगतान समय पर हो जायेगा। इस दौरान तहसीलदार भरत कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ