- वोट डालने के लिए घरों से निकले
- लोकसभा चुनाव की वोटिंग जारी
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर आज मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दिव्यांग मतदाता अपने घरों से निकले और उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया।शिवपुरी जिले में दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। शिवपुरी जिला मुख्यालय पर पुलिंग नंबर 33 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष मतदान केंद्र बनाया गया था।
यहां पर चिन्हित दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई। यहां दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था के अलावा सहायक के तौर पर भी दिव्यांग मित्र तैनात किए गए। वोट डालने के बाद एक दिव्यांग राजकुमार शर्मा ने बताया कि दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था के लिए भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरी जोश के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई है।
एक दूसरे दिव्यांग सुरेंद्र गोयल ने बताया कि उत्साह के साथ वोट डालने के लिए आए हैं और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पर वोट डाल रहे हैं।
एक महिला दिव्यांग सरस्वती राठौर ने बताया कि उन्हें लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाने के लिए वोट डालने का अधिकार मिला है और वह अपने अधिकार का प्रयोग कर रही हैं।
जिला प्रशासन द्वारा तैनात दिव्यांग मित्र ओपी शर्मा ने बताया कि दिव्यांग वोटरों के लिए यहां विशेष व्यवस्था की गई है। चिन्हित दिव्यांगों के लिए विशेष पास की व्यवस्था की गई जिससे उन्हें वोट डालने में कोई परेशानी ना हो।

0 टिप्पणियाँ