Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी जिला अस्पताल में गुंडागर्दी: परिसर में शराब पीने से रोका तो नर्सिंग स्टाफ को पीटा, बेहोश होने पर छोड़कर भागा आरोपी

शिवपुरी। जिला अस्पताल परिसर में खुलेआम शराब पी रहे एक युवक को मना करना नर्सिंग स्टाफ को भारी पड़ गया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए नर्सिंग स्टाफ की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत

पर आरोपी के खिलाफ विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

ड्यूटी के दौरान हुई वारदात जानकारी के अनुसार, शिव कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय धर्मेंद्र धाकड़ जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ  के पद पर पदस्थ हैं। 9 अगस्त की शाम करीब 7:50 बजे वे अपनी ड्यूटी पर था । जब वे ड्यूटी कक्ष के पीछे स्थित सेंट्रल स्टोर से दवाई लेकर लौट रहे था , तभी दवाई वितरण कक्ष के पास धारा सिंह नाम का व्यक्ति शराब की बोतल रखकर शराब पी रहा था।

अस्पताल परिसर में शराब पीने से किया था मना

 नर्सिंग स्टाफ  धर्मेंद्र धाकड़ ने जब आरोपी धारा सिंह को अस्पताल परिसर में शराब पीने से मना किया, तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर आरोपी ने धर्मेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पिटाई के कारण धर्मेंद्र मौके पर ही बेहोश हो गए।

साथी स्टाफ ने पहुंचाया इमरजेंसी वार्ड, पुलिस में शिकायत दर्ज घटना के दौरान वहां मौजूद सुरेंद्र गोस्वामी और सलमान ने किसी तरह स्थिति संभाली और बेहोश पड़े धर्मेंद्र को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। होश में आने के बाद पीड़ित धर्मेंद्र अपने साथी कर्मचारियों शिवराज सिंह राजपूत और देवेंद्र सिंह धाकड़ के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और पूरी आपबीती बताई।

बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी धारा सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(ए), 121(1) और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि आरोपी का एक परिजन भी जिला अस्पताल में ही पदस्थ है, जिसके कारण वह अस्पताल परिसर में बेखौफ होकर घूम रहा था और शराब पी रहा था। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही  कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ