

करेरा --
अहमदाबाद से कानपुर जा रही शताब्दी बस शुक्रवार की प्रातः 6:00 बजे करेरा के नजदीक मुंगावली तिराहे पर अनियंत्रित होकर पलट गई ।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि बस की छत पर अधिक माल लदा होने व बस की तेज रफ्तार होने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई, बस में सवार 16 यात्री घायल हुए जिसमें दो किशोर बालकों की हालत अधिक खराब बताई जा रही है जिसमें दोनों के हाथ गंभीर रूप से घायल हुए हैं ,विशेष घायलों को जिला चिकित्सालय शिवपुरी रेफर कर दिया गया है शेष घायलों को करेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज दिया जा रहा है।
ज्ञात हो कि वाहनों में ओवरलोड माल भरकर ले जाने के कारण इस प्रकार की दुर्घटना फोरलेन पर आए दिन होती रहती हैं लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।
0 टिप्पणियाँ