शिवपुरी। 11 केवी झांसी तिराहा फीडर पर 29 जून को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। फीडर के बंद रहने से विजयपुरम, कृष्णपुरम, महावीरनगर, महल कॉलोनी, शंकर कॉलोनी, खेड़ापति कॉलोनी, लुहारपुरा, वीर सावरकर कॉलोनी में बिजली नहीं मिलेगी। इसी प्रकार 11 केवी मनियर फीडर पर 30 जून को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। फीडर के बंद रहने से लालमाटी, मनियर, फतेहपुर, माधवनगर, शारदा कॉलोनी, दुबे नर्सरी, 30 नंबर कोठी आदि क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

0 टिप्पणियाँ