दिनांक 18.03.2017 को फरियादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण संबंधी रिपोर्ट किया कि मेरी नाबालिग पुत्री चाॅंदनी चैक बाजार में माता बेचने आई थी जो वापस घर नहीं पहुंची जिस पर थाना माणक चैक जिला रतलाम में अपराध पजींबद्ध किया गया, विवेचना के दौरान नाबालिग लड़की को दिनांक 28.12.17 को ग्राम करमई थाना भौंती जिला शिवपुरी से दस्त्याब कर अपहृता के कथनों के आधार पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 154/17 धारा 363, 366, 376(2)(एन), 376-डी,232, 506, 34 भादवि का पाया जाने से फरार आरोपियों 1. धर्मेन्द्र पुत्र माधव गुर्जर 2. शिवसिंह पुत्र माधव सिंह गुर्जर निवासीगण ग्राम छाल थाना अमोला जिला शिवपुरी 3. बंटी उर्फ महीप गुर्जर निवासी ग्राम लकारा जिला झाॅंसी उत्तरप्रदेश की तलाश शुरू की गई, पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा उक्त अपराध में फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 3-3 हजार रू का ईनाम घोषित किया गया।
आज दिनांक 17.06.19 को थाना प्रभारी अमोला उनि. हुकुम सिंह मीणा को सूचना मिली कि उक्त फरार तीनों आरोपी ग्राम डीवट थाना अमोला में मोहरसिंह गुर्जर के यहाॅं शादी में आये हैं उक्त सूचना पर थाना प्रभारी अमोला द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल को अवगत कराया जिस पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, एसडीओपी करैरा श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में थाना अमोला एवं एडी टीम की एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया, उक्त पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ग्राम डीवट में दबिश देकर उक्त अपराध में फरार तीनों ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर रतलाम पुलिस को सुपुर्द करने हेतु सूचित किया गया।
उक्त कार्यवही में थाना प्रभारी अमोला उनि. हुकुम सिंह मीणा,सउनि सीएल लववंशी, सउनि पीएल पाण्डे, प्रआर दिनेश यादव, प्रआर. रमेश शर्मा, आर. सतेन्द्र मिश्रा, राकेश शर्मा, केशव तिवारी, देवेन्द्र पाल,प्रमोद कुशवाह एवं ऐडी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

0 टिप्पणियाँ