बांरा,, पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में हुई हिंसा के विरोध में सोमवार को जिले में भी अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सकों ने ओपीडी का बहिष्कार किया ।
चिकित्सक चिकित्सालय पहुंचे उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर भी किए लेकिन आउटडोर कक्षा में नहीं बैठे ।चिकित्सा विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आयुष व राष्ट्रीय वाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ( आर बी एस के ) के तहत क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सकों की सेवाएं ली गई ।
जिले के विभिन्न चिकित्सकों में सर्जन, फिजिशियन, मेडिसिन व गायनी आदि विभाग के चिकित्सकों की सेवाएं नहीं मिली ।
जिससे मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ा ।
0 टिप्पणियाँ