Music

BRACKING

Loading...

शिक्षक बनने की चाह में प्रथम वर्ष के 561 तो द्वितीय वर्ष के 434 ने दी डीएलएड की परीक्षा

सरकारी व निजी स्कूलों में शिक्षक के पद पर पदस्थ होने के लिए आवश्यक डिग्री में शामिल डीएलएड की परीक्षा मंगलवार से शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभ हुई। उत्कृष्ट उमावि क्रमांक 1 व उमावि क्रमांक 2 परीक्षा केंद्र पर डीएलएड परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे प्रथम वर्ष के परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2 से 5 बजे तक द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। सोमवार को प्रथम वर्ष के कुल 561 जबकि द्वितीय वर्ष के 434 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
प्रथम वर्ष में 8 तो द्वितीय वर्ष में 4 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
शहर में बनाए गए दोनों परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे से ही परीक्षार्थियों का जमावडा जमा होने लगा था। सुबह की पाली में उत्कृष्ट विद्यालय केंद्र पर नामांकित 324 परीक्षार्थियों में से 320 परीक्षा देने पहुंचे जबकि उमावि क्रमांक 2 केंद्र पर नामांकित 245 में से 241 शामिल हुए 4 गैरहाजिर रहे। उत्कृष्ट विद्यालय केंद्राध्यक्ष मुकेश मेहता के निर्देशन में परीक्षा संपादित हुई जबकि क्रमांक 2 में सीएस केसी खटीक थे। द्वितीय वर्ष की परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यालय में 247 में से 245 परीक्षा देने पहुंचे जबकि उमावि क्रमांक 2 केंद्र पर 191 में से 189 परीक्षा में शामिल हुए।
मोबाइल पर प्रतिबंध बैग भी नहीं ले जाने दिए
बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर डीएलएड परीक्षा में भी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। उमावि क्रमांक 2 केंद्र पर एसीएस राजेश शर्मा अपनी टीम के साथ प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की तलाशी लेते नजर आए यहां नियमों के मुताबिक परीक्षार्थियों को मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रोनिक डिवाइस लेकर प्रवेश नहीं करने दिया गया। यहां तक कि बैग व अन्य सामान भी केंद्र के बाहर ही रखवा लिया गया।
मंगलवार को बीईओ अजमेर सिंह यादव व परीक्षा प्रभारी अनिल चौबे के दल ने भी दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ