Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी पुलिस द्वारा 90 हाजार रूपये की स्मैक के साथ 05 आरोपियो को दबोचा


शिवपुरी पुलिस द्वारा 90 हाजार रूपये की स्मैक के साथ 05 आरोपियो को दबोचा।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल के आदेशानुसार मादक पदार्थो का अवैध रूप से व्यापार करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार की जा रही है।
जिसके तहत आज दिनांक 15.06.19 को थाना प्रभारी करैरा नीरी. राकेश शर्मा को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक कार ओमनी मे कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर करैरा तरफ से झांसी की ओर जा रहे है । सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करैरा पुलिस टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे वाहन चैकिंग शुरु की गई । कुछ देर बाद करैरा तरफ से एक ओमनी कार आति दिखी जिसे रोकर पूछ ताछ की गई जिसमे संतुष्टी पूर्ण जबाब न मिलने पर पांचो व्यक्तियो की तलाशी ली गई  तो सफेद पाउडर स्मैक बरामद हुआ । नाम पता पूछने पर अपने नाम 1. दीपक वंसकार निं. करैरा 2. रोहित यादव नि. दतिया 3. उमेश त्रिपाठी नि. करैरा 4. राकेश योगी नि. करैरा 5. सद्दाम उर्फ पप्पू नि. करैरा होना बताया जिनके कब्जे से लगभग 9.85 ग्राम स्मैक कीमती 90 हजार रु. की जप्ती कर आरोपियों के विरूद्ध एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ