Music

BRACKING

Loading...

एक पेड़ सौ पुत्रों के समान है : प्रधान न्यायाधीश

न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
एक पेड़ सौ पुत्रों के समान है। पेड़ लगाना न सिर्फ पुण्य का कार्य है, वरन पेड़ लगाने से हमारे पर्यावरण को ही संरक्षित रखा जा सकता है। पृथ्वी पर लगातार हो रही पेड़ों की कटाई से पर्यावरण पर जो संकट आकर खड़ा हो गया है। यह संकट मनुष्यों को भी प्रभावित कर रहा है, उससे हम पौधरोपण करके ही बचाव कर सकते हैं। यह बात जिला न्यायालय के कुटुम्ब न्यायालय परिसर में पौधरोपण करते हुए प्रधान न्यायाधीश पीके शर्मा ने पौधरोपण करते हुए कही। इस मौके पर न्यायालय का स्टाफ और अधिवक्ता मौजूद थे।
एक बड़ व 6 अशोक के पौधों का किया रोपण
कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पीके शर्मा ने कुटुम्ब न्यायालय परिसर में गुरुवार को पौधरोपण का कार्य शुरू किया। इस दौरान उन्होंने एक बड़ और 6 अशोक के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश का कहना था कि हमारी जबावदारी सिर्फ पौधा लगाने से ही पूरी नहीं हो जाती, वरन पौधों की देखरेख और उनका पोषण किया जाना आवश्यक है, तभी यह पौधे आगे चलकर विशाल वटवृक्ष का रूप धारण कर सकेंगे। पौधरोपण करते समय प्रधान न्यायाधीश ने मौजदू लोगों से एक-एक पौधे लगाए जाने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ