Music

BRACKING

Loading...

कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस सम्पन्न


कमिश्नर श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव ने सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वे मैदानी अमले के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर आगामी दिनों में संभावित अतिवर्षा की स्थिति में राहत और बचाव, पेयजल आपूर्ति और कानून व्यवस्था की स्थिति चाक-चौबंद रखें। संभाग आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई कलेक्टर्स कान्फ्रेंस में आईजी श्री योगेश देशमुख, सीसीएफ श्री आर.के.तिवारी सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
   कलेक्टर कान्फ्रेंस में कमिश्नर श्रीमती श्रीवस्तव ने सभी जिलों की वर्षाकाल में आपदा प्रबंधन कार्य योजना की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे 24X 7 कंट्रोल रूम संचालित करने के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम और बचाव उपकरण सुचारू रखें। उन्होंने निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अतिवर्षा की स्थिति और जल भराव वाले क्षेत्रों में सड़क और पुल-पुलिया की स्थिति देख लें तथा जरूरत होने पर आवश्यक मरम्मत कार्य करें। उन्होंने राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस और होमगार्ड जवानों की पहले से ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। फुड कंट्रोलर ने बताया कि सभी पी.डी.एस. दुकानों में खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण किया गया   है। कमिश्नर ने कहा कि हर हाल में जन धन के नुकसान को रोकने के प्रयास करें। 
   कमिश्नर श्रीमती श्रीवास्तव ने संभाग के सभी जिलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 3 माह की समय सीमा निर्धारित कर निर्देश दिए हैं कि इस दौरान सभी बुनियादी सेवाएं दुरूस्त की जाएं। उन्होंने डाक्टर्स की नई समय सारणी के अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आरोग्यम के सभी 12 बिन्दुओं पर फोकस कर नागरिकों को समय पर उपचार दिलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शासकीय अस्पतालों में ही संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने और मातृ तथा शिशु मृत्यु दर किसी भी हाल में नहीं बढ़ने देने के निर्देश दिए हैं। 
   बैठक में पेयजल की स्थिति की समीक्षा की गई। कमिश्नर ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे कहीं भी कृत्रिम जल संकट पैदा नहीं होने दें और टेंकर सहित अन्य वैकल्पिक स्त्रोतों से नागरिकों को पेयजल मुहैया कराएं। इस दौरान संभाग में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की   गई। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि शासन की मंशानुसार निर्बाध विद्युत प्रदाय किया जाए और विद्युत लाइन संधारण आदि के लिए बिजली बंद करने के पूर्व समाचार पत्रों, सोशल मीडिया और मुनादी कराकर उपभोक्ताओं को पूर्व सूचना दी जाए। 
कमिश्नर ने हरा भोपाल- शीतल भोपाल अभियान के तहत सभी जिलों में व्यापक वृक्षारोपण करने के लिए तत्काल कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस बार पौधों के टैगिंग के साथ ही जियो मैपिंग और एप से भी मानीटरिंग किए जाने का निर्णय लिया गया है।  
   आईजी श्री योगेश देशमुख ने संभाग के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे समाज विरोधी गतिविधियों पर विशेषत: सोशल मीडिया पर सतर्कता रखें और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा नहीं होने दें। कमिश्नर श्रीमती श्रीवास्तव और आईजी ने अवैध उत्खनन और परिवहन पर भी सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अनुसूचित जाति- जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। 
   कमिश्नर श्रीमती श्रीवास्तव ने निर्देश दिए हैं कि सभी कलेक्टर सुनिश्चित करेंगे कि उनके जिले के सभी खनन पट्टाधारी प्रति हेक्टेयर 500 वृक्ष लगाएंगे, खदान की फेंसिंग की जाएगी और संपूर्ण कार्य की आनलाइन मानीटरिंग भी होगी। खनिज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बंद पड़ी सभी खदानों के आसपास भी वृक्षारापेण तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। उन्होंने माइनिंग राजस्व वसूली शत-प्रतिशत करने के भी निर्देश दिए हैं। 
   बैठक में खरीफ फसल सीजन की तैयारी की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि उत्पादन आयुक्त की बैठक में दिए गए निर्देश अनुसार खाद-बीज और उर्वरक भंडारण तथा वितरण की सुगम व्यवस्था करें। उन्होंने कहा है कि अमानक खाद-बीज विक्रय करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने उद्यानिकी, पशु और मछली पालन के क्षेत्र में अन्य जिंसों की तुलना में बेहतर आय के दृष्टिगत इन गतिविधियों को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। बैठक में विभिन्न प्रकरणों राजस्व की समीक्षा भी की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ