Music

BRACKING

Loading...

सिर्फ दाे दिन प्री मानसून बारिश, जून का काेटा पूरा हाेना मुश्किल


Only monsoon rains on the day, Jana's Cata complete Hena difficult

  • इस महीने की अाैसत बारिश 14.77 सेमी हाेना चाहिए, लेकिन अभी तक सिर्फ दाे दिन में बरसा 3.61 सेमी पानी

भाेपाल . जून माह का बारिश का कोटा है 14.77 सेमी। लेकिन अब तक सिर्फ दो बार ही प्री मानसून बारिश हुई है। इस दौरान सिर्फ 3.61 सेमी पानी ही बरसा। जून माह का कोटा पूरा होन के लिए रोजाना 1 सेमी बारिश की जरूरत है। इन्हीं हालातों को देखते हुए जून में बारिश का कोटा पूरा होना मुश्किल दिखाई पड़ता है। क्योंकि मानसून 23 जून को प्रदेश में दस्तक दे सकता है।  मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री मानसून के लिहाज से भी अभी 55 फीसदी की कमी है। ऐसे में जून को कोटा पूरे होने के आसार कम ही हैं।

यह हैं दाे वजह 
1. लगातार नमी कम हाेने से प्री मानसून गतिविधि कम हुई।
2. मानसून भी तय समय 1 जून से 8 दिन बाद केरल पहुंचा। वहां देरी से पहुंचा ताे यहां भी अाने में देरी हाेगी। वरिष्ठ मौैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार  अाॅल टाइम रिकाॅर्ड के लिहाज से इस बार जून सबसे गर्म रहा। इस बार जून में शहर में भीषण गर्मी पड़ी। लगातार 9 दिन पारा 45 अाैर 14 दिन 44 डिग्री या उससे ऊपर पहुंचा। शहर में मई में भी कभी एेसी गर्मी नहीं पड़ी। 

22 की रफ्तार से चली हवा,  पारा 1.10 चढ़ा : शहर में रविवार के मुकाबले साेमवार काे दिन के तापमान में 1.1 डिग्री का इजाफा हुअा। मौैसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन में 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, नहीं ताे तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच सकता था। दिन का तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। दिन में तीखी धूप भी चटकी। बादल भी छाए, लेकिन देर शाम तक बारिश या बूंदाबांदी नहीं हुई। रात का तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। मौैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि हवा का रुख पश्चिमी रहा। नमी बढ़ने से उमस में बढ़ोतरी हुई है। अाने वाले दिनाें में प्री मानसून गतिविधि में इजाफा हाेने की संभावना है। दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक का हाे सकता है।

कल से बढ़ सकती है प्री मानसून गतिविधि :  शुक्ला ने बताया कि बुधवार से भाेपाल सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में प्री मानसून गतिविधि में इजाफा हाेने की संभावना है, लेकिन भाेपाल में जून की बारिश का काेटा पूरा हाेने के अासार कम हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ