फिजिकल चौकी अंतर्गत सिद्धेश्वर रोड पर जैन मंदिर के पास स्थित देना बैंक के एटीएम को रविवार रात चोरों ने निशाना बना दिया। चोर एटीएम की शटर तोड़कर अंदर घुसा और एटीएम को ही तोड़ दिया, लेकिन राहत की बात यह रही कि चोर चोरी करने के मंसूबों में सफल नहीं हो सका। यह पूरी वारदात एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर मामले में कायमी कर ली है।
रविवार को जब बैंकों का अवकाश होने के चलते सभी बैक बंद थे वहीं देना बैंक के पास स्थित बैंक एटीएम में रात्रि के समय कोई अज्ञात चोर शटर तोड़कर घुस गया और चोर ने एटीएम मशीन को तोड़कर उसमें रखे रुपए चुराने का प्रयास किया, लेकिन चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका। यह पूरी वारदात सीसीटीव्ही कैमरों में कैद हो गई। इसमें रात 2 बजे करीब एटीएम में चोर घुसा और सुबह 4 बजकर 45 मिनट तक उसने एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन जब वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुआ तो वह हार थककर वहां से भाग गया। एटीएम टूटने की जानकारी सुबह जब पुलिस को तो फिजीकल पुलिस के साथ एसडीओपी शिवसिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और एटीएम में लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले।

0 टिप्पणियाँ