राज्य शासन ने संत रविदास स्मृति पुरस्कार और श्री विष्णु कुमार पुरस्कार का नाम परिवर्तित कर दिया है। अनूसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब संत रविदास स्मृति पुरस्कार का नाम संत रविदास कर्मणा स्मृति पुरस्कार और श्री विष्णु कुमार पुरस्कार का वर्ष 2016-17 तथा 2017-18 के लिये श्री विष्णु कुमार स्मृति पुरस्कार कर दिया गया है। दोनों पुरस्कारों के लिये चयन प्रक्रिया के लिये निर्णायक मण्डल का गठन किया गया है।
0 टिप्पणियाँ