Music

BRACKING

Loading...

पिता ने छात्रा को घर बुलाया, बेटे के साथ कमरे में बंद कर कुंदी लगा दी, चाकू की नोक पर दुष्कर्म

शिवपुरी 


shivpuri

  • अश्लील वीडियो भी बनाया, वायरल करने की धमकी देकर जनवरी से कर रहा था दुष्कर्म 

शिवपुरी। सीहौर थाना क्षेत्र में बीए की छात्रा के साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म मामले में युवक का सहयोग करने वाला पिता ही निकला है। छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर युवक जनवरी से लेकर अब तक उसके साथ कई बार गलत काम कर चुका है। पुलिस ने आरोपी युवक व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

19 साल की बीए की छात्रा ने परिजनों के साथ आकर गुरुवार को सीहौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा का कहना है कि आरोपी राजेश रावत ने उसके साथ गलत काम किया है। जबकि अपने बेटे के इस घिनौने कृत्य में सहयोग करने वाला उसका पिता रामेश्वर रावत भी शामिल है। छात्रा ने बताया कि 15 जनवरी को वह अपने घर पर काम कर रही थी। तभी राजेश का पिता रामेश्वर उसके घर आया। कहने लगा कि तुझे राजेश की मां बुला रही है। यह सुनकर वह आरोपियों के घर पहुंच गई। यहां आरोपी रामेश्वर रावत ने अपने बेटे राजेश के साथ उसे कमरे में बंद कर बाहर से कुंदी लगा दी। 

आरोपी पिता मौके से भाग गया और राजेश ने चाकू दिखाकर उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया। लोकलाज के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इस बीच आरोपी उसके साथ कई बार गलत काम कर चुका था। हिम्मत जुटाकर 10 जून को मां व पिता को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद थाने आकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी राजेश पुत्र रामेश्वर रावत और उसके पिता रामेश्वर पुत्र श्रीलाल रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ