कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन से कंद कदम की दूरी पर एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर रेलवे पुलिस पहुंची और पड़ताल की। इसके बाद शव का पीएम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। म्रतक सीताराम धाकड़ निवासी एसबीआई बैंक के पास कोलारस का शव ट्रेक से कुछ दूरी पर पडा हुआ था। परिजनों ने बताया कि सीताराम घर से घूमने की कहकर निकला था और सुबह के समय भिंड कोटा पैस्ेजर से टकरा जाने से उनकी मौत हुई है। कोलारस के लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रेक पर यह तीसरा हादसा हैं पहला हादसा एक शिवपुरी के युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी जबकि कोलारस के एक युवक की ट्रेन से कट जाने से उसकी मौत हो गई जबकि बुधवार को बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जिससे लोगों का कहना है कि यहां ट्रेक पर रेलवे को सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए।

0 टिप्पणियाँ