Music

BRACKING

Loading...

प्ले स्कूल की तर्ज पर काम करेगी आंगनवाड़ियां


Bhopal News - mp news anganwadis will work on the lines of play school
डीबी स्टार 
प्रदेश में 97 हजार आंगनवाड़ी केंद्र हैं, जिन्हें प्ले स्कूल की तर्ज पर विकसित किए जाने की तैयारी है। महिला एवं बाल विकास विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग ने आठ जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत काम भी शुरू कर दिया है। यह कवायद तो पूर्व सरकार के समय से चल रही है, लेकिन इसे गति बीते छह महीने में दी गई। ऐसा करने के पीछे वजह तलाशी तो बताया गया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में पहले से ही बच्चों से जुड़ी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। इसलिए इन्हें प्ले स्कूल के रूप में विकसित करने में आसानी होगी। इसके लिए विभाग ने नौ जिलों में पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत कर दी है। धार, सीहोर, मंडला, छतरपुर, सागर, पन्ना, रीवा, सतना व कटनी जिले के चार से पांच आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल बनाया गया है। 

इनकी सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कटनी के एक आंगनवाड़ी केंद्र में कलेक्टर, आईएएस अफसर और एसएएस अफसरों ने अपने बच्चों का एडमिशन करवाया है। जिसको खासी सराहना मिल रही है। पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद भोपाल जिले के 1872 आंगनवाड़ी केंद्रों को भी प्री-नर्सरी स्कूल की तर्ज पर विकसित किए जाने का काम शुरू हो गया है। इस बारे में विभागीय मंत्री का कहना है कि इन केंद्रों से पढ़कर निकलने वाले बच्चों की नींव मजबूत होगी। Àशेष पेज 3 पर 

फैक्ट फाइल 
प्रदेश की लगभग एक लाख आंगनवाड़ियों को सेहत और शिक्षा का आदर्श केंद्र बनाने की तैयारी है। प्ले स्कूल की तर्ज पर इन्हें विकसित किया जाएगा। 

97135 आंगनवाड़ी केंद्र प्रदेश में 

1872 आंगनवाड़ी भोपाल जिले मंे 
गरीब अभिभावकों का सपना पूरा होगा 
 आंगनवाड़ियों को प्ले स्कूल के रूप में विकसित करने से गरीब अभिभावकों का वह सपना पूरा होगा, जिसमें वे अपनेे बच्चों का बेहतर विकास करना चाहते हैं। इसका दूसरा फायदा यह है कि निजी प्ले स्कूलों की मॉनीटरिंग नहीं हो पाती, लेकिन आंगनवाड़ी केंद्रों की मॉनीटरिंग आसानी से होगी। इसे खासी सफलता मिल रही है और आईएएस अफसर भी अपने बच्चों का एडमिशन आंगनवाड़ी केंद्रों में करवा रहे हैं। इमरती देवी, मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ