कोलारस। अभी हाल ही में जिले के कोलारस अनुविभाग मे सबसे बडा घोटाला चना खरीदी में सामने आया है। यहां लगभग सभी बेयर हाउसों में सिंध की रेत मिलाकर चने को शासकीय तोल में तोलकर रखबा दिया है। इस घोटाले में सबसे अहम बात यह सामने आई कि जो भी जांच टीम यहां जांच करने पहुंची पहले तो जांच टीम ने बेयर हाउस के संचालको को कार्यवाही का भय दिखाया। उसके बाद खुद टीम ठंडे बस्ते मे चली गई।
कल तो जो हुआ उसने हर किसी को सौचने को मजबूर कर दिया। कल एसडीएम के नेतत्व में जांच टीम वेयर हाउस तो पहुंची परंतु टीम ने अपनी कार से उतरना तक मुनासिब नहीं समझा और कार में बैठे बैठे ही वेयर हाउस के संचालकों को आदेशित कर दिया कि जाओ और सेंम्पल लेकर आओ। अब वेयर हाउस संचालक अगर सेंपल लेकर आएगा तो जाहिर है कि सही ही सेंपल लाएगा। इस सेंपल को लेकर टीम अपने साथ बापिस आ गई।
विदित हो कि कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वेयरहाउस की जांच के लिए कलेक्टर के निर्देशानुसार एक जांच टीम गठित की गई जिसमें एसडीएम आशीष तिवारी, आईएएस तहसीलदार मधुलिका सिंह तोमर, एसडीईओ, बीईओ, सहित आरआई पटवारी थे जिन्होंने आईएएस तिवारी के नेतृत्व में कोलारस एवं बदरवास के लगभग सभी बेयर हाउसों की जांच की एवं सैंपल एकत्रित किए।

0 टिप्पणियाँ