Music

BRACKING

Loading...

सड़क दुर्घटना के दो प्रकरणों में 30 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत 

सड़क दुर्घटना के दो प्रकरणों में 30 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत 
----------
शिवपुरी | 19-अगस्त-2019 सड़क दुर्घटना के दो प्रकरणों में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने पर उनके बैध वारिसों को कुल 30 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। 
    कार्यालय कलेक्टर जिला शिवपुरी से जारी आदेश में छोटा लुहारपुरा तहसील व जिला शिवपुरी निवासी मृतक कृष्णकांत पुत्र मोहनप्रसाद ओझा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर मृतक के वैध वारिस पत्नि श्रीमती रीना पत्नि स्व.श्री कृष्णकांत ओझा को 15 हजार रूपए की राशि तथा ग्राम पिपरौदा तहसील खनियांधाना निवासी मृतक अभिषेक पुत्र मनोहर यादव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर मृतक के बैध वारिस पिता मनोहर पुत्र गजराज सिंह यादव को 15 हजार रूपए की राशि की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ