Music

BRACKING

Loading...

जिले में 419.38 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  शिवपुरी जिले में 01 जून 2019 से अभीतक 419.38 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष 08 अगस्त तक 459.71 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 08 अगस्त 2019 को 04.33 मि.मी. जबकि गत वर्ष 8 अगस्त 2018 को औसत वर्षा 08.22 मि.मी. रही थी।
   भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक श्री राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1047.3 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि आज शिवपुरी में 05.0 मि.मी., कोलारस में 12.0 मि.मी., खनियांधाना में 06, बदरवास में 07 मि.मी., बैराड़ में 09 मि.मी. एवं करैरा, नरवर, पिछोर एवं पोहरी में निरंक वर्षा दर्ज हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ