शिवपुरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ 2 आरोपियों को दबोचकर अवैध शराब एवं एक जायलो कार की जप्त
-----------------
शिवपुरी,15/09/2019 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में दिनांक 14.09.19 को थाना पिछोर द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 2 पप्रकरणों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी पिछोर निरी. अजय भार्गव को अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री की सूचना मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई है सूचना पर से थाना प्रभारी पिछोर द्वारा एसडीओपी पिछोर श्री रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में दो पुलिस टीमों का गठन किया, उनि. संजीव पंवार के नेत्रत्व में पहली पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पहली पुलिस टीम द्वारा ग्राम रमपुरा में चेकिंग लगाई, चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक जायलो कार क्रमांक यूपी 93 डब्लू 7122 आते दिखे जिसे रोककर पुलिस टीम की मदद से तलाशी ली गई तो उसमें से 8 पेटी देशी प्लेन शराब कीमत 24000 रू एवं दो जीबी कंपनी के मोबाइल, नगदी 12900 रू एवं एक जायलो कार क्रमांक यूपी 93 डब्लू 7122 कुल मसूरका 436900 रू ग्राम सिरसोना थाना करैेरा हाल नगर पालिका के पीछे पिछोर के कब्जे से जप्त किया गया ।
दूसरी पुलिस टीम उनि. प्रियंका पाराशर के नेतृत्व में मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना हुई, पुलिस टीम द्वारा मरघट खाने के पास नगदेश्वर जाने वाले कच्चे रास्ते से शराब संकट मोचन कॉलोनी पिछोर के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कीमत ₹6000 की विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पिछोर में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
0 टिप्पणियाँ