Music

BRACKING

Loading...

अवैध रेत से भरे 3 डम्फर किये जप्त

थाना कोतवाली द्वारा अवैध रेत से भरे 3 डम्फर किये जप्त

शिवपुरी ,15/09/2019 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव द्वारा रेत के अवैध उत्खनन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा ग्वालियर नाके से अवैध रेत भरकर आ रहे डम्फर क्रमांक एमपी 07 जीए 4395, एमपी 33 एच ए 3600,  एमपी 30 एच 0457 को पकड़कर जप्त कर अग्रिम कार्रवाई करने हेतु खनिज विभाग को सूचना दी गई।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव, सूबेदार रणवीर यादव, उनि. अरविंद छारी, उनि. राघवेंद्र सिंह यादव,उनि. कुलदीप सिंह, सउनि. रामचंद्र शर्मा सउनि. आबिद खान एवं आरक्षक नरेश, देवेंद्र,रामजीलाल पाराशर एवं शरद यादव की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ