Music

BRACKING

Loading...

*⚡भाजपा नगर मंडल शक्ति द्वारा चलाया गया सेवा सप्ताह के अंतर्गत रेल्वे स्टेशन में स्वच्छता अभियान⚡* *नगर मंडल शक्ति की संपन्न हुई बैठक स्थानीय समितियों के चुनाव को लेकर हुई चर्चा*


 शक्ति-- भाजपा नगर मंडल शक्ति द्वारा 15 सितंबर को शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन के अवसर पर पार्टी द्वारा चल रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया, इस अवसर पर भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन के बाहर स्वयं झाड़ू लगाकर साफ सफाई की तथा नगरपालिका के कर्मचारियों के सहयोग से कचरे को उठाया, तथा इस अभियान में रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों तथा रेल यात्रियों एवं अन्य नागरिकों ने भी अपना सहयोग दिया तत्पश्चात भाजपा नगर मंडल द्वारा स्थानीय मारवाड़ी रेस्टोरेंट में नगर मंडल के स्थानीय समितियों के चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष मेघाराम साहू, नगर मंडल शक्ति के चुनाव प्रभारी जिला महामंत्री अमर सुल्तानिया, सहचुनाव प्रभारी चेतन दास महंत, जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, एवं जिला मंत्री जितेंद्र खंडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, बैठक को सभी जिला पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए स्थानीय समितियों के चुनाव को पार्टी संगठन द्वारा तय दिशानिर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने तथा पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम,धारा 370 समाप्ति का जन जागरूकता के  द्वारा प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी, चुनाव प्रभारी अमर सुल्तानिया ने कहा कि हम सभी को शांतिपूर्ण ढंग से स्थानीय समितियों के चुनाव संपन्न कराने हैं तथा सदस्यता अभियान को लेकर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई एवं नगर मंडल शक्ति द्वारा प्राथमिक सदस्यता तथा सक्रिय सदस्यता कार्य पूर्ण कर सूची जिला पदाधिकारियों को सौंपी गई, जिस पर जिला पदाधिकारियों ने शक्ति नगर मंडल के इस सक्रियता के लिए उन्हें साधुवाद दिया, भाजपा नगर मंडल शक्ति द्वारा 15 सितंबर को आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता अभियान एवं बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष मेघाराम साहू, जिला महामंत्री अमर सुल्तानिया, जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल,सह चुनाव प्रभारी चेतन दास महंत, जिला मंत्री जितेंद्र खांडे, भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष कन्हैया गोयल, नगर मंडल महामंत्री नरेश गेवाड़ीन, भवानी तिवारी,रामनरेश यादव,सुरेश कृपलानी,भाजयुमो शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा गोलू,भाजपा महिला मोर्चा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती रीता पटेल, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप गुप्ता, नगर मंडल उपाध्यक्ष विनोद बंसल, नगर मंडल कोषाध्यक्ष ऋषि कुमार गोयल, नगर मंडल उपाध्यक्ष अधिवक्ता सत्येंद्रनाथ सोनी, अधिवक्ता भुनेश्वर यादव, श्रीमती शालिनी छत्रिय, पार्षद सुश्री सुषमा कसेर,भाजयुमो जिला पदाधिकारी गोविंद देवांगन,पार्षद अशोक देवांगन, भाजयुमो के नगर मंडल सदस्यता अभियान प्रभारी चिराग़ अग्रवाल लल्ली, आदित्य अग्रवाल राजा, श्री तंबोली, भाजपा नगर मंडल शक्ति के सदस्यता अभियान प्रभारी रामनरेश यादव, पूर्व एल्डरमैन रंजन सिन्हा, सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ