Music

BRACKING

Loading...

केरा स्कूल में जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का हुआ समापन


केरा-नवागढ विकासखंड अंतर्गत शाउमावि केरा में  दिनांक 14 /9/19 को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरा में किया गया इस दौरान विषय अनुसार दैनिक गतिविधि स्वच्छता  शपथ, कक्षाओं ,पंखे, दरवाजे, खिड़कियां , शाला प्रांगण के आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई गाजर घास, उन्मूलन वृक्षारोपण, स्वच्छता प्रदर्शनी का आयोजन । जिनके अंतर्गत कलात्मक कचरा पेटी निर्माण, चित्र, मॉडल,हाथ  धुलाई कार्यक्रम ,"प्लास्टिक कचरा मुक्त  भारत" विषय पर निबंध प्रतियोगिता इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
     
अंतिम दिवस पर जागरू क़ता  रैली गांव में निकाली गई बस स्टैंड में बच्चों द्वारा स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया जो लोगों में विशेष आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा नेहा पांडे, रागिनी, सीमा पटेल ,निशा पटेल, नागेश्वर एवं साथियों ने प्रस्तुत किया। रैली वापस आकर सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिता  में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे को इनाम वितरण किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता में अन्नू  कश्यप ,रूखमणी  साहू, दुर्गेश्वरी यादव  क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर चयनित हुए।
बच्चों द्वारा स्वच्छता  के लिए विद्यालय में कलात्मक कचरपेटी बनाया गया जिसमें देवचरण साहू व साथी प्रथम शिवानी व साथी द्वितीय तथा दीनानाथ एवं साथी तीसरे स्थान पर रहे।
सभी कार्यक्रम में रासेयो व स्काउट /गाइड बच्चों  का विशेष सहयोग रहा।
 इस अवसर पर श्री एस. एल .खुटे ,जी .आर .खन्ना, आर.के. गोस्वामी, श्रीमती मलका कटक वार,  एच. एस. वर्मा ,(रासेयो कार्यक्रम अधिकारी), पूनम दिक्षित व  शालिनी खाखा( रेंजर लीडर ),आराधना देवांगन, संजय साहू ,अभय साहू, यू.के. पांडे , एस. आर. डी  वैष्णव,राजेश महिपाल,तेरस  साहू की सहभागिता सराहनीय  रहा।
 अंत में श्री बी .आर .रत्नाकर प्राचार्य महोदय द्वारा व्यक्तिगत, शारीरिक ,मानसिक, पर्यावरणीय, समाजिक स्वच्छता ,जल संवर्धन व साक्षरता विषय पर प्रेरक उद्बोधन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ