Music

BRACKING

Loading...

कलेक्टर ने फर्स पर बैठकर सुना ग्रामीणों का दर्द ग्राम ओरीना में जानी योजनाओं की जमीनी हकीकत

कलेक्टर ने फर्स पर बैठकर सुना ग्रामीणों का दर्द
 ग्राम ओरीना में जानी योजनाओं की जमीनी हकीकत

दतिया। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कलेक्टर बी.एस. जामोद अधिकारियेां के साथ आज दतिया विधानसभा क्षेत्र बड़ोनी तहसील के ग्राम ओरीना में ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने ने ग्रामवासियों से बात कर कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति की जमीनी हकीकत जानी। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भगवान सिंह जाटव, अपर कलेक्टर विवेक कुमार रघुवंशी, डीएफओ प्रियांशी राठौड़, प्रभारी पुलिस अधीक्षक मनोज श्रीवास्तव, मुरारीलाल गुप्ता, बद्री समाधिया समेत विभिन्न विभागों के अधिकारीगण और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने चैपाल लगाकर ग्राम वासियों की समस्याओं के प्रति गंभरीता लेते हुए सुनीं और बच्चों से किताब पढ़वाकर पढाई के बारे में पूछताछ की। कलेक्टर ने ग्रामवासियों से राशन, पानी, बिजली की आपूर्ति, सड़क एवं मध्यान्ह भोजन योजना की स्थिति के बारे में भी पूछताछ की। कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधि ने अधिकारियों के साथ ग्राम ओरीना में ग्रामीणों के बीच काफी वक्त रहकर विस्तार से योजनाओं की स्थिति के बारे में पता किया। आज प्रातः ही कलेक्टर अधिकारियों के साथ एक बस में बैठकर उक्त गांव में पहुंचे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ