Music

BRACKING

Loading...

बैगना की खाल के तेज बहाव में चालक ने उतार दी बस

बारां| सदर थाना क्षेत्र के बेंगना गांव में खाल के तेज बहाव में बस के फसने के बाद मौके पर गई एसडीआरएफ की टीम और पुलिस की टीम ने बस को पानी से बाहर निकाल दिया ।
सीआई रामभरोसी मीणा ने बताया कि शनिवार को दोपहर में सांगोद से निजी बस बारां आ रही थी। ऐसे में चालक ने लापरवाही बरतते हुए बैंगना के पास खाल में तेज बहाव होने के बाद भी बस को पानी के बीच उतार दिया ।इसके बाद ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो ग्रामीणों की मदद से रस्सी बांध कर बस के अंदर सवार लोगों को बहार निकालने का प्रयास किया । ऐसे में बस  के अंदर लगातार पानी घुसने से याञीयों को परेशानी का सामना करना पड रहा था लेकिन एसडीआरएफ की टीम को बुलाने के बाद सभी याञियों को रस्सों की मदद से बाहर निकाल लिया । टीम ने बस में सवार सभी 30 से 35 याञीयों को  बाहर निकालने के बाद बस को भी ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाल लिया  ।सीआई ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना से बडा हादसा टल गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ