Music

BRACKING

Loading...

जिले में समारोह पूर्वक मनाई गई गांधी जी की 150वीं जयंती 

जिले में समारोह पूर्वक मनाई गई गांधी जी की 150वीं जयंती 

शिवपुरी | 02-अक्तूबर-2019 प्रदेश भर में गांधी जी 150वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। उसी प्रकार जिले में भी समारोह पूर्वक 02 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई गई। जिले में मुख्य कार्यक्रम कम्युनिटी हॉल मानस भवन में आयोजित हुआ और सभी को सत्य एवं अहिंसा की शपथ दिलाई गई। महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह में कलापथक दल के सदस्यों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
    कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के इस युग में गांधी विचारधारा का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षा व्यक्तित्व के विकास के लिए बहुत जरूरी है। यह मानव के संपूर्ण विकास में सहयोगी होती है। इसलिए बच्चों को शिक्षा अवश्य दें। उन्होंने कहा कि हम सब देश के नागरिक है। एक ही समाज में रहते है। किसी के साथ किसी भी आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। विशेषकर जातिगत आधार पर भेदभाव को समाप्त करना बहुत जरूरी है। इसके लिए हमें प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा बच्चों को उनके प्रारंभिक जीवन से ही यह सिखाया जाए, कि जातिगत भेदभाव गलत है। बच्चों में इस प्रकार के मूल्य विकसित किए जाए।
   कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकार एवं समाजसेवी श्री अरूण अपेक्षित ने गांधी जी के दर्शन पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज के परमाणु युग में प्रत्येक देश आपसी प्रतिस्र्पधा में लगा है। इस दौर में गांधी जी के अहिंसावादी विचारों को अपनाने की विशेष आवश्यकता है। हम अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही बेहतर नागरिक बन सकते है।
    कार्यक्रम का संचालन श्री गिरीश मिश्रा ने किया। डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज गरवाल ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालौदिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, एसडीएम श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, संयुक्त कलेक्टर श्री के.आर.चैकीकर, डिप्टी कलेक्टर श्री पल्लवी बैध, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अधिकारी श्री मनोज गरवाल सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी शामिल हुए। सभी को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ