Music

BRACKING

Loading...

गांधी जयंती पर हुआ प्रभातफेरी का आयोजन  - 

गांधी जयंती पर हुआ प्रभातफेरी का आयोजन 

शिवपुरी | 02-अक्तूबर-2019  राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 02 अक्टूबर 2019 जिला मुख्यालय के माधव चैक स्कूल से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रातः 08 बजे प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। प्रभात फेरी को कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
    यह प्रभातफेरी माधवचैक स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर कोर्ट रोड़, सब्जी मण्डी, अस्पताल चौराहा, कोटवाली, कस्टमगेट होते हुए कार्यक्रम स्थल कम्युनिटी हॉल मानस भवन तक पहुंची। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएं, शहर के युवाओं, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी कर्मचारी सहित शहर के सामाजिक कार्यकर्ता आदि शामिल हुए। प्रभातफेरी के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा, हेलमेट जागरूकता, प्लॉस्टिक मुक्त शहर, सत्य एवं अहिंसा, नशामुक्ति के लिए शहरवासियों को जागरूकता का संदेश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ