जिला एवं राज्य स्तर पर मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता क्विज-2019
-
शिवपुरी | 05-अक्तूबर-2019 मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता क्विज-2019 का आयोजन जिला स्तर पर 18 अक्टूबर को तथा राज्य स्तर पर 13 नवम्बर को किया जाएगा। क्विज के लिए विद्यालय की टीम का पंजीयन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा।
इस क्विज मे जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार तीन हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 2100 रूपए तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 1500 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार राज्य स्तर पर आयोजित क्विज में प्रथम पुरस्कार के रूप में 30 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 21 हजार रूपए तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। यह क्विज संचालनालय लोक शिक्षण मध्यप्रदेश तथा मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए वन मण्डलाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
0 टिप्पणियाँ