Music

BRACKING

Loading...

सभी समस्याओं का समाधान है श्रीमद्भागवत में-पं.विनोद दुबे


*(केसला(कनस्दा) संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ)*

*✒सिलादेही-समिस्थ ग्राम केसला (कनस्दा) में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ भक्ति महोत्सव का शुभारंभ 29अक्टूबर को कलश स्थापना,वेदीपूजन के साथ हुआ। कथा वाचक विनोद  दुबे जी (सिलादेही)द्वारा कथा सुनाई जा रही है। वरण पं. विरेन्द्र कुमार  दुबे जी   वरणीय पंडितों द्वारा प्रतिदिन पूजन करायी जा रही है। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम सत्र में श्रीमद्भागवत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए व्यासपीठ सें पं.विनोद दुबे ने कहा कि भागवत में संसार के सभी समस्याओं का  समाधान है।इसके सुनने मात्र से मानव जीवन की सद्गति हो जाती है।इसलिए जहाँ पर भगवान की कथा सुनने का अवसर मिले पहुंचना चाहिए।क्योंकि जहाँ कथा होती है वहाँ लोग जुडते है और भगवत लाभ प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त होता हैं।कथा के बीच-बीच में संगीत की धुन पर श्रद्धालु झुमते नजर आ रहे है।कथा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक  कथा की धारा बह रही है। 06 नंवबर को पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा के साथ सम्पन्न होगा। आज कथा श्रवण करने यजमान समारूराम-श्रीमती राजकुमारी, प्रकाश केवट-श्रीमती परसमति, गोवर्धन-श्रीमती ललिता बाई, उमेंद राम, महादेव, चैतुराम, आनंद कुमार, खुशीराम, वेदनाथ, हीरेन्द्र, दिलेश, ननकी पटेल, बिहारी सहित महिला श्रद्धालु उपस्थित रहीं।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ