कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे, ने पुलिस अधीक्षक श्री नगेन्द्र सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री हर्ष सिंह के साथ जिले के आदिवासी विकासखण्ड के कराहल के वनांचल स्थित कलमी सहराना पहुंचे। उन्होंने सहरिया परिवारों के बच्चों से स्कूल जाने के बारे में गत दिवस चर्चा की। साथ ही शासन की मूलभूत सुविधाओं की जानकारी आदिवासी सहराने में मिलने के बारे में सहरिया परिवारों से रूबरू चर्चा की।
कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे ने सहरिया परिवारों के बच्चों के बीच दीपावली मनाई। साथ ही दीपक जलाकर हर्ष और उल्लास के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। साथ ही एसपी श्री नगेन्द्र सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री हर्ष सिंह के साथ सहरिया परिवारों के बच्चों को मिठाई के डिब्बे प्रदान किए। इसी प्रकार पटाका, फूलझड़ी के पेकेट उपलब्ध कराये। इन पेकेटो में रखी फूलझडीयों को चलाकर, सहरिया परिवारों के बच्चों में अपार उत्साह देखा गया।
कलमी सहराने में सहरिया परिवारों के बीच मनाई दीपावली के दौरान महिलाओं को खील-बतासे वितरित किए। जिसके प्रति सहरिया परिवारों में दीपावली के दिन अपार उत्साह दिखाई दिया। सहरिया परिवारों के बच्चों ने मिठाई और पटाके प्राप्त कर शासन-प्रशासन के प्रति सांस्कृतिक पर्व दीपावली पर खुशी जाहिर की। साथ ही बच्चों ने पटाके चलाकर कहा कि आज दीपावली का त्यौहार है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी हमारे बीच पहुंचे हैं। मप्र सरकार, जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों के प्रति तहे दिल से सुक्रिया अदा करते हैं।
कलेक्टर एवं एसपी ने सहरिया परिवारों के बच्चों से शिक्षक विद्यालय में आने की जानकारी ली। साथ ही मध्यान्ह भोजन मिलने के बारे में पूछताछ की। तब सहरिया परिवारों के बच्चों ने कहा कि हम नियमित रूप से विद्यालय जाते हैं। हमें मध्यान्ह भोजन भी प्रतिदिन मिलता है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आदिवासी परिवारों के बच्चों से नियमित विद्यालय जाने के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीएल कुर्वे, समाजसेवी सर्वश्री टिंकल मुदगल, त्रिलोक तोसडीवाल, हुसैना दाउदी, हिंमाशु गोयल, कलमी सहराने के महिला, पुरूष और बच्चे उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ