दंगा नियंत्रण करने शिवपुरी पुलिस द्वारा की गई माॅक ड्रिल (दंगा नियंत्रण हेतु अभ्यास) लगातार जारी
शिवपुरी - पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निदेर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में दंगा नियंत्रण हेतु जिले के सभी पुलिस अनुभागों में माॅक ड्रिल (दंगा नियंत्रण हेतु अभ्यास) करवाने के आदेश दिए गये हैं जिसके तहत आज दिनांक 26.10.19 को अनुभाग पिछोर के पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों ने मॉक ड्रिल की।
पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी के साथ दंगा को नियंत्रण करने के लिए अलग-अलग विधि का अभ्यास किया। अनुभाग पिछोर में एसडीओपी पिछोर की देख-रेख में पुलिस कर्मियों ने दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल (दंगा नियंत्रण हेतु अभ्यास) किया गया। माॅक ड्रिल में पुलिस कर्मी दो गुटों में बट गए। एक गुट दंगा करने वाला और दूसरे तरफ पुलिस कर्मी थे। अधिकारियों के निर्देश पर मॉक ड्रिल शुरु हुआ। आंदोलन कर रहे दंगाई आक्रोशित होकर आगजनी और पुलिस कर्मियो पर हमला कर दिए। सूचना पर पुलिस विभाग के अलग-अलग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दंगाईयों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। पुलिस ने पानी डाला इसके बाद भी वह नहीं हटे। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की अनुमति से लाठी चार्ज किया। इसके बाद आंसू गैस के गोले और अंत में अधिकारियों ने दंगाईयों के ऊपर नियंत्रण पाकर माहोल को शांत कराया गया। इस प्रकार माॅक ड्रिल (दंगा नियंत्रण हेतु अभ्यास) संपन्न हुई।
इस दौरान एसडीओपी पिछोर श्री देवेंद्र सिंह कुशवाह, थाना प्रभारी पिछोर निरी.अजय भार्गव, थाना प्रभारी खनियाधाना निरी. सुधीर सिंह कुशवाहा,थाना प्रभारी भौंती उनि.अशोक बाबू शर्मा, थाना प्रभारी मायापुर निरी. प्रवीण त्रिपाठी थाना प्रभारी बामोरकला उनि. रामेंद्र सिंह चौहान एवं पिछोर डिविजन के समस्त थानों का बल मौजूद रहा।

0 टिप्पणियाँ