Music

BRACKING

Loading...

BHOPAL के नगर निगम ऑफिस में आयकर का छापा, घोटाले का खुलासा होगा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नगर निगम कार्यालय में आज आयकर विभाग ने छापा मार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की कार्रवाई टैक्स घोटाले के संदर्भ में है। आयकर विभाग को इसके बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी। आयकर विभाग की टीम ने दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया है। 6 सदस्यों वाली आयकर विभाग की टीम आज नगर निगम भोपाल के ऑफिस पहुंची। आयकर की टीम ने सीधे अकाउंट ऑफिस का रुख किया। प्राथमिक कार्रवाई के बाद अकाउंट ऑफिस के बाहर ताला लगा दिया गया है। दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है। लोगों का कहना है कि आयकर की कार्रवाई पूरी होने के बाद नगर निगम भोपाल में एक बड़े घोटाले का खुलासा होगा। मामला टीटीएस से जुड़ा हो सकता है। 

सूत्रों का कहना है कि नगर निगम भोपाल के कर्मचारियों ने आम जनता से टैक्स की वसूली तो की लेकिन भारत सरकार के खाते में जमा नहीं कराई। यह करोड़ों का टैक्स घोटाला है। सही क्या है यह तो आयकर विभाग के आधिकारिक बयान के बाद ही पता चलेगा परंतु फिलहाल कयासों और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ