Music

BRACKING

Loading...

प्रभारी मंत्री श्री राठौर आज सागर आएंगे

    प्रदेश के वाणिज्यिक कर एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजेंद्र सिंह राठौर 18 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे ओरछा से प्रस्थान कर दोपहर 3:30 बजे सागर आएंगे।
मंत्री श्री राठौर शाम 5:30 बजे सागर जिले की प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। बैठक में संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य अभियंता लोक निर्माण/लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, विद्युत वितरण कंपनी, संयुक्त संचालक शिक्षा, संयुक्त संचालक नगरीय विकास, डीन मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खाद्य अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। मंत्री श्री राठौर रात्रि विश्राम सागर में करेंगे।
   मंत्री श्री राठौर 19 नवंबर को सुबह 11:00 बजे ग्राम पंचायत परसोरिया जनपद पंचायत सागर में महात्मा गांधी ग्राम सभा केंद्र का उद्घाटन एवं प्रियदर्शनी महिला ग्राम सभा में शामिल होंगे। यहां से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:00 बजे दमोह पहुंचेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ