| बालिका आरती को मिला एक हजार रूपए का नगद पुरस्कार "खुशियों की दास्तां" |
| - |
| शिवपुरी | 15-नवम्बर-2019 |
राष्ट्रीय बाल दिवस 14 नवंबर 2019 को पूरे प्रदेश में बाल रंग मेले आयोजित किये गए। शिवपुरी जिले में भी बाल रंग मेले लगे। परियोजना क्षेत्र शिवपुरी में बाल शिक्षा केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में बालिका आरती प्रजापति को एक हजार रुपये का नगद पुरुस्कार भी मिला। बालिका आरती प्रजापति ने कार्यक्रम में मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी और उसका नृत्य अतिथियों सहित वहाँ मौजूद आमजनों को भी बहुत अच्छा लगा।
नगरपालिका उपाध्यक्ष जब सभी बच्चों को पुरुस्कार दे रहे थे तो उन्होंने अपनी जेब से 1 हजार रुपये निकालकर बालिका आरती को इनाम स्वरूप दे दिए। उन्होंने सभी बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर बच्ची की माँ और परिवार के अन्य सदस्य भी वहाँ मौजूद थे। वह भी बहुत खुश हो रहे थे। उसकी माँ कह रही थी आरती को डांस का बहुत शौक है। वह अक्सर घर में भी नाचती रहती है और अपनी नटखट बाल अदाकारी से सबका मनोरंजन करती है। |
0 टिप्पणियाँ