Music

BRACKING

Loading...

एडवेंचर एवं वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां अब 31 दिसम्बर तक होंगी



इन्दौर | 15-
 
   
        इंदौर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित "इंदौर टूरिज्म फेस्ट" के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। रीजनल पार्क में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक वॉटर स्पोर्ट्स व एडवेंचर स्पोर्ट्स में बनाना राईड, जारविंग बाल, जेट स्की, कमाण्डो नेट, वाल क्लाईबिग, एटीवी बाईक राईड, स्पीड बोट राईड, पेडल बोटिंग, रिवर क्रासिंग, जिप लाईनिंग तथा डॉ. अम्बेडकर नगर महू में पैरामोटर व पैरासेलिंग का आयोजन जारी है। आयोजन को अब 31 दिसम्बर तक के लिये बढ़ा दिया गया है।
            इंदौर टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल की सचिव श्रीमती नेहा मीना ने बताया कि इंदौर की जनता को वर्ष के अन्तिम दिनों में मनोरंजन एवं रोमांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये एडवेंचर व वॉटर स्पोर्ट्स के आयोजन की अवधि को 31 दिसम्बर 2019 तक के लिये बढ़ाया गया है। जिससे अधिक से अधिक लोग एडवेंचर व वॉटर स्पोर्ट्स का लाभ उठा सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ