Music

BRACKING

Loading...

बिर्रा में 160 पॉव देशी शराब के साथ एक पकड़ाया


*एकांश पटेल & जितेंद्र तिवारी.... खबर ए प्रेस क्लब बिर्रा 9669803702*

बिर्रा-श्रीमान पुलिस अधीक्षक जांजगीर पारुल माथुर ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चंद्रपुर बी एस खुटिया के कुशल मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बिर्रा रविन्द्र अनंत के कुशल नेतृत्व में जिले मे अवैध शराब,जुआ,सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 26/01/2020 की रात्रि में बिर्रा निवासी संतोष कश्यप पिता स्व. धनीराम कश्यप 50 वर्ष सकिन संजय नगर ps बिर्रा के घर के छत में प्लास्टिक के ड्रम में रखे 160 पाव देशी मदिरा शराब कुल 28.800 लीटर जुमला कीमती 9600/ रुपये  को जप्त किया जाकर आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर भेजा गया है।इस कार्य मे निरीक्षक रविन्द्र अनंत,उप निरीक्षक दशरथ नागवंशी,आरक्षक वीरेंद्र टंडन,लक्ष्मी कश्यप, अश्वनी जायसवाल कमलेश लहरे की भूमिका सराहनीय रही।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ