Music

BRACKING

Loading...

1957 बूथों पर 28 लाख 3 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियों की दवा -

 
 
   
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 1957 बूथों पर लगभग 28 लाख 3 हजार 596 बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जायेगी। अभियान का जिले में बेहतर संचालन किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की जिला टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों को दिए है।
    बैठक में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों के जीवन से जुडा है। 19 जनवरी 2020 को पल्स पोलियो बूथ पर 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने हेतु बच्चों के अभिभावकों एवं परिजनों को बच्चों को दवा पिलाने हेतु प्रेरित करें।
    उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों निर्देश दिये कि वे यह सुनिश्चित करें कि निर्माण कार्यों पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों को कार्य स्थल पर एवं जिले से बाहर अभिभावकों के साथ जाने वाले 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाने हेतु बस स्टैण्ड,  रेल्वे स्टेशन एवं शहरों के प्रवेश स्थलों पर व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। उक्त अभियान में 220 सुपरवाईजरों की सेवायें ली जायेगीं। पल्स पोलियों अभियान के 01 दिवस पूर्व पल्स पोलियो अभियान की जागरूकता रैली का आयोजन किया जाये।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.एल. शर्मा ने बताया गया कि 19 जनवरी 2020 को सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान के तहत 0 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पल्स पोलियो बूथों पर पिलाई जायेगी।