Music

BRACKING

Loading...

3600 लीटर गुड लहान, 130 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त


पिछोर-शिवपुरी. आबकारी विभाग की टीम ने कंजरों के डेरो पर छापामार कार्रवाई को अंजाम देते हुए वहां से 3600 लीटर गुड लहान, 130 लीटर हाथ भट्टी की शराब, 5 बड़ी लोहे की मशीन सहित अन्य माल बरामद करने की कार्रवाई की है। जब्त माल करीब ढ़ाई लाख रूपए कीमत का बताया जा रहा है।
आबकारी अधिकारी केएस मैकाले के मार्गदर्शन में शनिवार को दोपहर में पिछोर के उनि अनिरूद्ध खानवलकर अपनी टीम के साथ शांतिनगर कंजर डेरा बामौरकला में पहुंचे और वहां पर 130 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 18 नीले प्लॉस्टिक के ड्रमों मे लगभग 36 00 लीटर गुड लहॉन, 05 बड़ी लोहे की मशीन, एक बड़ी एल्यूमिनियम की परात बरामद करने की कार्रवाई की है। बरामद हुए लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया। इस पूरे मामले में टटीम ने तीन महिलाओं शबनम पत्नी अजय कंजर, निकिता पत्नी नितेश कंजर व नीलम पत्नी प्रमोद कंजर निवासी शांतिनगर बामौरकला के खिलाफ कुल 5 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए है।
11 पेटी अवैध शराब के साथ दो दबोचे
शिवपुरी. जिले की करैरा थाना अंतर्गत सुनारी चौकी पुलिस ने शनिवार को दो लोगो को 11 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सुनारी चौकी प्रभारी अरविंद सिंह राजपूत को शनिवार की दोपहर सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक कार से रायपहाड़ी तिराहे पर अवैध शराब के साथ आ रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें 11 पेटी अवैध शराब मिली। बरामद शराब 35 हजार रुपए की बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में राघवेन्द्र रावत निवासी सहिढाखुर्द बड़ौनी जिला दतिया एवं धर्मेन्द्र किरार निवासी ककरथा थाना चीनोर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ