भिण्ड. बहन की शादी के तहत बुधवार व गुरुवार की रात करीब 01 बजे मेहगांव विकास खण्ड के बरासों थाना क्षेत्र के ग्राम सिलौली में फलदान कार्यक्रम कर लौट रहे 34 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मौत हो गई। हादसे में ट्रॉली सवार अन्य आठ लोग घायल हो गए जिन्हें ग्वालियर के लिए रैफर किया है।
जानकारी के अनुसार गोहद क्षेत्र के चिनकूपुरा निवासी हीरा सिंह पुत्र जसवंत सिंह अर्गल अपनी बहन वंदना का लगन फलदान देने के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से बरासों थाना क्षेत्र के सिलौली गांव गया था। जहां से कार्यक्रम करने के बाद लौटने के दौरान सिलौली के पास ही ट्रैक्टर ट्रॉली 20 फिट गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में हीरा सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सुरेंद्र सिंह (42) पुत्र महाराज सिंह चिनकूपुरा, पान सिंह (60) पुत्र नेतराम सिंह, राकेश (40) पुत्र विद्याराम सिंह, व्यापारी सिंह (65), प्रमोद (10) पुत्र हीरा सिंह, वीरबल सिंह (60) पुत्र मोहरमन सिंह, रामदत्त सिंह पुत्र चुन्नीलाल, रामनिवास निवासी बिरखड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेहगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जेएएच ग्वालियर के लिए रैफर किया है। यहां बतादें कि मृतक हीरा सिंह की बहन वंदना की शादी 03 फरवरी को थी। भाई की मौत के बाद शादी की तैयारियों वाले घर में मातम छा गया है।
घटनास्थल पर घंटों तड़पते रहे घायल
हादसा आधी रात के वक्त होने के कारण घायलों की तत्काल मदद नहीं हो पाई। लिहाजा घटनास्थल पर करीब दो घंटे तक सभी घायल तड़पते रहे। बाद में ग्रामीणों को सूचना लगी तब पुलिस को सूचित किया गया। ऐसे में करीब अल सुबह तीन बजे घायलों को मेहगांव ले जाया गया। घायलों में आधा दर्जन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

0 टिप्पणियाँ