Music

BRACKING

Loading...

BJP सांसद का भड़काऊ बयान: शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी आपके घरों में घुसेंगे और बहनों से रेप कर कत्ल कर देंगे

BJP सांसद का भड़काऊ बयान: शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी आपके घरों में घुसेंगे और बहनों से रेप कर कत्ल कर देंगे
नई दिल्ली: 
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों को एक घंटे में हटाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो सरकारी जमीन पर बनीं मस्जिदों को एक महीने में हटा देंगे. सांसद ने कहा, 'यह केवल एक मात्र चुनाव नहीं है. यह देश की एकता पर फैसला करने का चुनाव है. अगर भाजपा 11 फरवरी को सत्ता में आती है तो आपको एक घंटे के भीतर वहां पर एक भी प्रदर्शनकारी नजर नहीं आएगा. और एक महीने के भीतर सरकारी जमीन पर बनी एक भी मस्जिद को हम नहीं छोड़ेंगे.' पश्चिम दिल्ली से सांसद वर्मा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए विकासपुरी में चुनाव प्रचार कर रहे थे.
इसके साथ ही उन्होंने कहा, '...वहां (शाहीन बाग में) लाखों लोग जमा होते हैं... दिल्ली के लोगों को सोचना होगा, और फैसला करना होगा... वे आपके घरों में घुसेंगे, आपकी बहन-बेटियों के साथ बलात्कार करेंगे, उन्हें कत्ल कर देंगे... आज ही वक्त है, कल मोदी जी और अमित शाह आपको बचाने नहीं आ पाएंगे..."


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ