भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर करारा हमला किया है। उन्होंने श्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि 'नरेंद्र मोदी जी एक नाम बता दीजिए, जो आपकी पार्टी का स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहा हो। अपना नाम तो छोड़िए, बाप-दादाओं का नाम तो छोड़िए, अपने रिश्तेदार का तो बता दीजिए
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को राष्ट्रवाद का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोग कांग्रेस को और सेवा दल को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाएंगे। हमारे देश की संस्कृति सहिष्णुतावाली है। यही हमारे संविधान का मूल्य है। आज इस पर किस प्रकार का हमला हो रहा है। इसका भविष्य में क्या प्रभाव पड़ेगा। सेवादल का बहुत बड़ा योगदान है। हमारे देश को पूरा विश्व बहुत ताज्जुब से देखता है कि किस प्रकार यहां विविधता, अनेकता है कि पूरा देश एक झंडे के नीचे खड़ा रहता है। ऐसी ही मजबूती सोवियत संघ में थी लेकिन वह बिखर गया क्योंकि उनकी संस्कृति ऐसी नहीं थी। हमारी संस्कृति विविधता में एकता वाली है। यही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इसी पर अब हमला किया जा रहा है। ये लोग एनआरसी की बात करते हैं

कमलनाथ का बीजेपी पर हमला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, 'आज ये गुमराह करने की बात करते हैं। आपको बीजेपी के पिछले छह-सात साल की राजनीति पहचाननी है। अभी लोकसभा का चुनाव हुआ तो जनता का ध्यान मोड़ दिया गया। आज चुनौतियां और प्रश्न दूसरे हैं लेकिन उनका जवाब नहीं है। आपने मोदी जी को सुना कि पिछले समय में उन्होंने किसानों या नौजवानों की कोई बात की हो
एनआरसी को लेकर बोले कमलनाथ...
एमपी सीएम कमलनाथ ने कहा, 'एनआरसी का मतलब है नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस...जब आप अपना नाम दर्ज कराने जाओगे तो सवाल होगा कि आपका धर्म क्या है तो आप कहोगे हिंदू। अब आपके पास सबूत क्या है कि आप हिंदू हो। फिर वे पूछेंगे कि आपके बाप का क्या धर्म है, दादा का क्या धर्म था, कोई सबूत है। इसमें यह बात नहीं कि क्या लिखा है, चिंता इस बात की है कि क्या नहीं लिखा है। ये लोग गुमराह करने वाली बात करते हैं।
0 टिप्पणियाँ