Music

BRACKING

Loading...

किसान का बेटा बना अंतरिक्ष प्रयोगशाला में वैज्ञानिक (खुशियों की दास्तां)

किसान का बेटा बना अंतरिक्ष प्रयोगशाला में वैज्ञानिक (खुशियों की दास्तां) 

टीकमगढ़ | 31-जनवरी-2020
     निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर जपनद की सिया पंचायत के अरविंद कुमार यादव को राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रयोगशाला बैंगलोर में बतौर वैज्ञानिक के पद नियुक्त किया गया है। अरविंद कुमार यादव ने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर में अध्ययन करते हुए 12वीं कक्षा में जिले में टॉप किया। पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत की और उसे हमेशा जीवंत रखा। इस दौरान उनका विवाह 2011 में हुआ। उनके लक्ष्य को पाने की जिद में उनकी पत्नी और परिवार ने पूरा साथ दिया।
     अरविन्द के पिता बृजनंदन यादव पेशे से एक किसान हैं। खेती किसानी कर अपने परिवार को चलाते हैं। उनसे जब बेटे की सफलता के बारे में बात की तो उनकी आंख से आंसू छलक आए और उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने गांव का नाम आज प्रदेष एवं देश में रोशन कर दिया। उन्होंने कहा कि सिया जैसे छोटे से गांव से निकलकर अरविंद ने अपनी प्रतिभा का लोहा देश में मनवाया है। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर के तात्कलिक प्रार्चाय एसपी रावत ने बात करते हुए कहा अरविंद यादव हमेशा से कक्षा का होनहार विद्यार्थी रहा और वह कभी भी कक्षा में अनुपस्थित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर अभिभावक अपने बच्चों को निजी संस्थानों में भेज रहे हैं, वहीं हमेशा शासकीय संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करने वाले अरविंद यादव ने शासकीय संस्थानों का नाम भी रोशन किया हैं।
2005 में हायर सेकंडरी में किया था टॉप
    शासकीय उमावि पृथ्वीपुर में साइंस से हायर सेकंडरी परीक्षा में 92 फीसदी अंको के साथ जिले के टॉपर में अरविंद का नाम था। इसके बाद उन्होंने 2010 में माधव इंस्ट्रीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस कॉलेज ग्वालियर से मैकेनिकल ब्रांच में बीई 79 फीसदी अंकों के साथ पास की। इसके बाद आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया। अरविंद ने बताया कि एमटेक होने के बाद कई प्राइवेट कंपनियों में काम किया, लेकिन लक्ष्य से नहीं भटका। जिसका परिणाम मुझे मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ