Music

BRACKING

Loading...

वायु सैनिक भर्ती रैली में अ.ज.जा. वर्ग के नौजवान आमंत्रित

वायु सैनिक भर्ती रैली में अ.ज.जा. वर्ग के नौजवान आमंत्रित 


दतिया | 30-जनवरी-2020
    दतिया जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के नौजवानों के लिए स्पोर्ट स्टेडियम गर्वमेंट तुलसी डिग्री कॉलेज अनूपपुर में 26 फरवरी 2020 को रखी भर्ती रैली में भाग लेने हेतु दतिया जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के नौजवानों को आमंत्रित किया गया है। 
    भर्ती प्रक्रिया में अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को नियत तिथि केा सुबह 5 बजे से 10 बजे के बीच टोकन प्राप्त करना होगा। उनकी आयु 17 जनवरी 2000 से 30 दिसम्बर 2003 तक ग्रुप वाई (ए.आई.) लम्बाई कम से कम 165 से.मी. होनी चाहिए। अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवकों केा इंटर मीडिएट दस धन दो समकक्ष परीक्षा किसी भी स्ट्रीम विषय जो कि केन्द्रीय/राज्यकीय शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षित होना चाहिए। न्यूनतम पचास प्रतिशत अंक अंग्रेजी विषय में भी न्यूनतम पचास प्रतिशत अंक सहित उत्तीर्ण होना चाहिए। भर्ती रैली में कोई आवेदन-पत्र आवश्यक नहीं है। विस्तृत जानकारी हेतु मध्य प्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम दतिया से संपर्क किया जा सकता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ