Music

BRACKING

Loading...

भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन

आगर। आगर से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। मध्यप्रदेश के आगर-मालवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। 53 वर्षीय भाजपा विधायक का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहां उन्हें ब्रेन हेमरेज से पीड़ित होने के बाद भर्ती कराया गया था।
2018 में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में ऊंटवाल को आगर निर्वाचन क्षेत्र से  विधायक चुने गए थे। उन्होंने आगर विधानसभा सीट जीतने के बाद अपनी लोकसभा सदस्यता खाली कर दी थी। 2014 के संसदीय चुनावों में वह देवास निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार सांसद बने थे। अस्पताल के शव परीक्षण के बाद ऊंटवाल  के शव को मध्य प्रदेश भेजे जाने की उम्मीद है। भाजपा नेता के अंतिम संस्कार में पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें राज्य इकाई के प्रमुख कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं।

ऊंटवाल 2018 में आगर से विधायक चुने गए थे। उन्होंने विधानसभा सीट जीतने के बाद अपनी लोकसभा सीट खाली कर दी थी। 2014 के लोकसभा चुनावों में ऊंटवाल देवास से पहली बार सांसद बने थे। इससे पहले 2013 में भी वह आगर से विधानसभा चुनाव जीते थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ