Music

BRACKING

Loading...

प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए भाजपा से यह नाम आए सामने

Image result for congress pic
कांग्रेसमें पिछले डेढ़ साल से सीएम कमलनाथ सीएम के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं सीएम खुद कह चुके हैं कि वे इस पद पर नहीं रहना चाहते पर कांग्रेसका प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा यह निर्णय हाईकमान को करना है पिछले 1 साल से कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है |

करीब आधा दर्जन नाम भी राजनीतिक  में चल रहे हैं पर अब तक हाईकमान ने किसी एक नाम पर मुहर नहीं लगाई है जो नाम चर्चाओं में है| उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, मंत्री बाला बच्चन, उमंग सिंघार और हाल ही में विधायक बने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के नाम प्रमुख हैं| जहां तक भाजपा का सवाल है कैडर बेस इस पार्टी में चुनाव की प्रक्रिया पिछले 3 महीनों से चल रही है अधिकांश मंडलों और आधे से अधिक जिलों में अध्यक्ष के चुनाव भी सर्वसम्मति से हो चुके हैं| दिसंबर माह में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना था पर इसे टाल दिया है 20 जनवरी को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो चुका है अब यह तय हो चुका है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा माना जा रहा है कि पार्टी अब राज्यसभा के चुनाव होने के बाद ही नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर काम करेगी|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ